क्या 2021 में भी मचेगी तबाही? फ्रांसीसी भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी 2021 । क्या इंसान इस सदी में बच पाएगा

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी 2021, क्या 2021 में भी मचेगी तबाही? । क्या इंसान इस सदी में बच पाएगा

क्या 2021 में भी मचेगी तबाही?   फ्रांसीसी भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी 2021 । क्या इंसान इस सदी में बच पाएगा

आप सभी लोग भविष्यवाणियों के बारे में तो जानते ही होंगे और बहुत लोग भविष्यवाणी करते भी हैं कितनी सही निकलती है कितनी गलत निकलती है वह तो आने वाला समय ही बता पाता है लेकिन एक ऐसे भविष्यवक्ता जिन्हें सभी लोग जानते हैं जिन्होंने भविष्यवाणी का पितामह कहां गया है और सबसे ज्यादा भविष्यवाणी सही निकली वह है फ्रांस के  मिशेल दि नास्त्रेदमस( दूसरा नाम माइकल दि नास्त्रेदमस(Nostradamus)) ये एक ऐसा नाम है जिसे पूरी दुनिया में बड़े से बड़ा और बच्चा-बच्चा जानता है।
यह बात फ्रांस देश की है।१४ दिसम्बर १५०३( 14 दिसंबर सन 1503 ) में फ्रांस के एक छोटे से गांव सेंट रेमी में हुआ।  में एक बच्चे ने जन्म लिया, लेकिन वह बच्चा आगे चल कर दुनिया में इतना नाम कमाएगा कि 475 साल बाद भी दुनिया का हर व्यक्ति उसे नाम से जानेगा यह किसी ने नहीं सोचा था। वही बच्चा आगे चल कर दुनिया का सबसे बड़ा भविष्यवक्ता बना, जिसे दुनिया नास्त्रेदमस के नाम से जानती है।
   नास्त्रेदमस (Nostradamus) फ्रांस के एक १६वीं (१५०३-१५६६) सदी के भविष्यवक्ता थे। नास्त्रेदमस केवल भविष्यवक्ता ही नही, डॉक्टर और शिक्षक भी थे। ये प्लेग जैसी बिमारियों का इलाज करते थे।
  
बचपन से ही उनकी अध्ययन में खास दिलचस्पी रही और उन्होनें लैटिन, यूनानी और हीब्रू भाषाओं के अलावा गणित, शरीर विज्ञान एवं ज्योतिष शास्त्र जैसे गूढ विषयों पर विशेष महारत हासिल कर ली।

नास्त्रेदमस ने किशोरावस्था से ही भविष्यवाणियां करना शुरू कर दी थी। ज्योतिष में उनकी बढती दिलचस्पी ने माता-पिता को चिंता में डाल दिया क्योंकि उस समय  इस विद्या को अच्छी नजर से नहीं देखते थे। ज्योतिष से उनका ध्यान हटाने के लिए उन्हे चिकित्सा विज्ञान पढने मांट पेलियर भेज दिया गया जिसके बाद तीन वर्ष की पढाई पूरी कर नास्त्रेदमस चिकित्सक बन गए।

२३ अक्टूबर १५२९ को उन्होने मांट पोलियर से ही डॉक्टरेट की उपाधि ली और उसी विश्वविद्यालय में शिक्षक बन गए। पहली पत्नी के देहांत के बाद १५४७ में यूरोप जाकर उन्होने ऐन से दूसरी शादी कर ली। इस दौरान उन्होनें भविष्यवक्ता के रूप में खास नाम कमाया।

एक किंवदंती के अनुसार एक बार नास्त्रेदमस अपने मित्र के साथ इटली की सड़कों पर टहल रहे थे, उन्होनें भीड़ में एक युवक को देखा और जब वह युवक पास आया तो उसे आदर से सिर झुकाकर नमस्कार किया। मित्र ने आश्चर्यचकित होते हुए इसका कारण पुछा तो उन्होने कहा कि यह व्यक्ति आगे जाकर पोप का आसन ग्रहण करेगा। किंवदंती के अनुसार वास्तव में वह व्यक्ति फेलिस पेरेती था जिसने १५८५ में पोप चुना गया।

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां की ख्याति सुन फ्रांस की महारानी कैथरीन ने अपने बच्चों का भविष्य जानने की इच्छा जाहिर की। नास्त्रेदमस अपनी इच्छा से यह जान चुके थे कि महारानी के दोनो बच्चे अल्पायु में ही पूरे हो जाएंगे, लेकिन सच कहने की हिम्मत नहीं हो पायी और उन्होंने अपनी बात को प्रतीकात्मक छंदों में पेश किया। इसक प्रकार वह अपनी बात भी कह गए और महारानी के मन को कोई चोट भी नहीं पहुंची। तभी से नास्त्रेदमस ने यह तय कर लिया कि वे अपनी भविष्यवाणीयां को इसी तरह छंदो में ही व्यक्त करेंगें।


नास्त्रेदमस ने कई सौ साल पहले एक किताब लिखी।
इन्होने ने अपनी कविताओ के द्वारा भविष्य में होने वाली घटनाओ का वर्णन किया था।

जिसका नाम है 'लेस प्रोफेटीस' इस किताब में नास्त्रेदमस ने दुनिया की कई भविष्यवाणियां कीं, जो 465 साल बाद आज भी लोगों को हैरान कर रही हैं। आपको बता दें इस अद्भुत किताब 'लेस प्रोफेटीस' का पहला प्रकाशन सन 1555 में हुया था। 'लेस प्रोफेटीस' नाम की इस किताब में नास्त्रेदमस में कुल 6338 भविष्यवाणियां की हैं, उनमें से लगभग 70 फीसदी भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। किताब की सभी भविष्यवाणियां छंदों में हैं, जिसे 'क्वाट्रेन' बोला जाता है।

नास्त्रेदमस की किताब 'लेस प्रोफेटीस' में 2020 के लिए की थी भविष्यवाणी: जानकार मानते हैं कि नास्त्रेदमस ने 2020 में कोरोना वायरस महामारी (Corona virus) की भी भविष्यवाणी की थी। इतना ही नहीं नास्त्रेदमस की कई भविष्यवाणियों में कई ऐतिहासिक घटनाएं भी सबूत के तौर पर देखी जाती हैं।

सूर्य से आएगी तबाही- नास्त्रेदमस की किताब 'लेस प्रोफेटीस' में यह भी वर्णन है कि 2021 में सूर्य की coronal mass injection (CME)  से पृथ्वी पर तबाही आएगी। जिससे पृथ्वी का तापमान सामान्य से बहुत ज्यादा हो जाएगा इससे अंटार्कटिका की बर्फ तेजी से भी करना स्टार्ट हो जाएगी। नास्त्रेदमस ने यह भी चेतावनी दी है कि समुद्र में जलस्तर बढ़ने से पृथ्वी का बड़ा हिस्सा उसमें समा जाएगा। प्राकृतिक संसाधनों के लिए पूरी दुनिया में बड़े युद्ध होंगे, हर जगह सभी लोग बड़ा पलायन करेंगे। सारे देशों की अर्थव्यवस्था तबाह हो जाएगी। भूखमरी उस समय की सबसे बड़ी परेशानी होगी।

उनकी सबसे बड़ी भविष्यवाणी एक अजीब तरह की महामारी को लेकर भी है जिसे हमने अब तक सिर्फ साइंस फिक्शन मूवीस में ही देखा है। जिन्हें बड़े-बड़े निर्माताओं ने अपनी मूवीस में दिखाया है यह है जॉम्बी को लेकर भविष्यवाणी। नास्त्रेदमस ने अपनी पुस्तक में यह भी दावा किया है कि एक रशियन वैज्ञानिक ऐसा जैविक हथियार विकसित करेगा, जो इंसान को पूरी तरीके से जॉम्बी ( Zombie)बना देगा। जिससे इंसान का संपूर्ण विनाश प्रारंभ हो जाएगा।





पूरी दुनिया में अकाल की भविष्यवाणी भी करी है ।नास्त्रेदमस ने अपनी किताब 'लेस प्रोफेटीस' में भयंकर अकाल, भूकंप और कई बीमारियों से महामारी की बात कही है जिससे दुनिया का अंत हो सकता है। साल 2020 में कोरोना महामारी को इसी से जोड़ कर देखा जा रहा है। उनकी किताब में यह भी कहा गया है कि दुनिया में ऐसा अकाल होगा, जिसे दुनिया ने पहले कभी नहीं देखा होगा। यह भी बताया गया है कि इससे लोगों के बीच में नफरत और युद्ध की स्थिति पैदा हो जाएगी।

उन्होंने अपनी किताब में एक धूमकेतु के टकराने की बात भी कही है । यह टक्कर भूकंप और कई दूसरे प्राकृतिक आपदाओं का कारण बनेगा। और इसमें यह भी कहा गया है कि मनुष्य की अंत की शुरुआत हो सकती है

आप सभी लोगों को बता दे NASA ने पहले ही एक बड़े धूमकेतु के पृथ्वी से टकराने की संभावना जताई है।

नासा धरती के करीब आने वाले सभी ऐस्टरॉइड्स पर करीबी नजर बनाए हुए है।NASA का  CNEOS सिस्टम  (CNEOS is NASA's center for computing asteroid and comet orbits and their odds of Earth impact) सिस्टम ऐसे खतरों पर पहले से ही नजर रखता है।

सेन्ट्री (Sentry) अमेरिका अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान  NASA  की एक स्वचालित (ऑटोमैटिक) प्रणाली है जो लगातार  क्षुद्रग्रहों पर इस दृष्टि से निगरानी रखती है कि कहीं उनमें से कोई भविष्य के लगभग १०० वर्षों के भीतर पृथ्वी से न आ टकराये।

नासा की वैज्ञानिकों नें 2009 KF1 नाम के एक एस्टेरॉयड के 6 मई 2021 को धरती से टकराने का खतरा बताया है। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि यह एस्टेरॉयड 1945 में हिरोशिम पर अमेरिका द्वारा गिराए गए परमाणु बम से करीब 15 गुना ज्यादा ताकतवर हो सकता है।

२ जूलाई १५६६ को इस मशहूर भविष्यवक्ता का निधन हो गया। कहा जाता है कि अपनी मृत्यु की तिथि और समय की भविष्यवाणी वे पहले ही कर चुके थे।

Credits: Google sources: wikipedia/google images